Gaath..
उस दिन तुमने बरबस ही कह दिया था कि लगता है जैसे गांठ खुल गयी
और मैं ये सोचने लगा की आख़िर ये गांठ बंधी थी तो आख़िर क्यों बंधी थी, और किसने बांधी थी
क्या वह उस मंदिर में बंधी थी जो रिश्तों को बांधते बांधते अस्तित्व को बांधने लगी थी
या हमने जाने-अनजाने में खुद ही बांध ली थी और बांध के भूल गए थे, मुंह फेर के सो गए थे
ऐसी नींद में जो किसी के झकझोर देने के बाद एक दम से टूट गयी हो
सुबह के उन सपनों की तरह जिनके सच होने की बेसबरी भी हो
और पूरा होने का डर भी
ऐसी गांठ जो कसने लगी थी, उलझने थी, खींचने लगी थी, एक तरफ
दम घुटने लगा था, सबर टूटने था, खीझ सी चुभने थी, ऐसी गांठ
जीवन में कुछ बंधन जब गांठ बन जाएं तो उनका खुलना ही अच्छा है
चलो एक करें अब रिश्तों को गांठों से नहीं खुशियों से बांधेंगे
Comments
Post a Comment